टैंकर की चपेट में आने से फॉरेस्ट चौकीदार की मौत / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर शहर के सैलिंग क्लब के पास से आ रही है। यहां पानी के टैंकर की चपेट में आने से फॉरेस्ट चौकीदार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चालक रमेशचंद शाह ने बताया कि वह और फॉरेस्ट में पदस्थ चौकीदार हरि कुशवाह 50 वर्ष निवासी करौंदी कॉलोनी टैंकर में पानी भरने के लिए सैलिंग क्लब के पास गए हुए थे। रमेश ने बताया कि टैंकर को चालू करने से पहले उसका कंप्रेशर बनाना पड़ता है जिस कारण वह ट्रेक्टर से नीचे उतरकर उसका कंप्रेशर बनाने लगा। पता नहीं कब हरि कुशवाह पीछे पहुंच गया। टैंकर न्यूट्रल खड़ा हुआ था जैसे ही वह चालू हुआ तो पीछे की ओर ढलक गया जिसकी चपेट में हरि कुशवाह आ गया और दबने के कारण उसकी मौत हो गई।