Press "Enter" to skip to content

शनिदेव मंदिर के पास दो बाइकों की भिडंत, चार घायल / Shivpuri News

शिवपुरी। सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के तहत शनिदेव मंदिर के पास एबी रोड पर दो बाइकों की आमने—सामने भिडंत हो गई। घटना में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार दीपक रावत 18 वर्ष निवासी ग्राम अमरोल थाना चिनौर जिला ग्वालियर अपने पिता प्राणसिंह रावत के साथ अमरोल से अपनी मौसी के यहां ग्राम दर्रोनी के लिए जा रहे थे वहीं बृजकिशोर पुत्र बालकिशन प्रसाद जाटव 22 वर्ष निवासी पार थाना पनिहार जिला ग्वालियर अपनी पत्नी शिवानी के साथ ग्राम पार से शिवपुरी आ रहा था। जैसे ही दोनों बाइक सवार शनिदेव मंदिर के पास पहुंचे तो आमने—सामने भिडंत हो गई। घटना के बाद दोनों बाइकों पर सवार लोग जमीन पर गिर गए और चोटिल हो गए। घटना के बाद बाइक सवार थाने पहुंचे और मामले में केस दर्ज करवाया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!