दुष्यंत बने कायस्थ महासभा के युवाध्यक्ष
शिवपुरी। प्रदेश अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव व जिला महामंत्री विकेश श्रीवास्तव की अनुशंसा पर जिला युवा कार्यकारिणी का मंगलवार को गठन किया गया। इसमें युवा जिलाध्यक्ष दुष्यंत माथुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव व विवेक कुलश्रेष्ठ, महिला उपाध्यक्ष अक्षिता श्रीवास्तव, महामंत्री करण भटनागर, संयुक्त महामंत्री गौरव श्रीवास्तव, सचिव चिराग खरे व रिया माथुर नियुक्त हुईं। सह सचिव अपूर्वा श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी अंकित सक्सेना, सह मीडिया प्रभारी वैभव श्रीवास्तव नियुक्त किए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि वरिष्ठों के अनुभव और युवाओं की शक्ति मिलकर संगठन को मजबूत बनाने का काम करेगी इसके बाद जिलाध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनका नियुक्ति पत्र प्रदान किया।






Be First to Comment