Press "Enter" to skip to content

पिता को खाना देने जा रहे पुत्र में कार ने मारी टक्कर, घायल / Shivpuri News

शिवपुरी। बामौरकला थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम नदावन में एक कार चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए पिता को खाने देने जा रहे युवक में टक्कर मार दी। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। वहीं घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 

जानकारी के अनुसार राजपाल पुत्र विशना जाटव 30 वर्ष निवासी नदावन ने बताया कि 26 फरवरी को दोपहर के समय उसका लड़का प्रिंस घर से रोटी देने खेत पर जा रहा था तभी रास्ते में नहर के पास पक्की रोड पर खनियांधाना तरफ से आ रही सफेद रंग की इंडिगो कार ने तेजी व लापरवाही से चलाकर प्रिंस में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही प्रिंस रोड पर गिर गया और उसके सर सहित अनेक जगह चोटें आईं। वहीं घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और प्रिंस को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!