हाथ भट्टी शराब बेच रही थी सगुना, पुलिस ने पकड़ा / Shivpuri News

शिवपुरी। सुरवाया थाना पुलिस ने बीते रोज एक महिला सगुन बाई पत्नी जगदीश बंजारा 40 वर्ष निवासी ग्राम गगोरा को हाथ भट्टी शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिला के पास से साढे तीन लीटर हाथ भट्टी शराब मिली। पुलिस ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली जिस पर आधार पर कार्रवाई करते हुए जगदीश बंजारा के घर के पीछे खेत में महिला को अवैध हाथ भट्टी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।