Press "Enter" to skip to content

बकरी चोरी करने आए चोर, मालिक ने रोका तो कर दी मारपीट, चार पर एफआईआर / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के लुकवासा क्षेत्र में चोरों ने बकरियों के बेड़े में जाकर बकरियों की चोरी करने की कोशिश की, लेकिन मालिक की आंख खुल गई और जब चोरों को पकड़ने की कोशिश की तो मारपीट कर दी जिसमें बकरी मालिक घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अपताल में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार फरियादी विष्णु पुत्र नारायण पाल 30 वर्ष निवासी लुकवासा ने बताया कि 28 फरियादी को रात 9 बजे की बात होगी। हम घर पर सो रहे थे तभी घर के सामने बेडा में बकरियों की तरफ से आवाज आई। जिस पर मेरी नींद खुल गई। जाकर देखा तो बेड़े के पास शिवनाथ, अंकेश, गोलू व कमलेश बाल्मीक खड़े थे और वह बकरी चुराने आए थे। जिस पर मैंने टोका तो गाली—गलौंज करने लगे और लात—घूसों व लाठियों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना के बाद मैं थाने गया और मामले में केस दर्ज करवाया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!