शिवपुरी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय उपसेवाकेंद्र पोहरी के बैराड़ शाखा द्धारा आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम युग की ओर कार्यक्रम के अंतर्गत हुआ आयोजन हुआ।
इस अवसर पर भोलेनाथ की हर्ष उल्लास के साथ झांकी एवं कलश यात्रा निकाली। साथ ही सभी को शिव सन्देश दिया गया एवं प्रसाद वितरण किया गया एवं इस यात्रा के दौरान सभी बैराड़ नगर वासियों ने शिव परमात्मा की की पूजा अर्चना की। आश्रम संचालिका ब्रह्माकुमारी रानी बहन ने यात्रा के दौरान नारे लगाए जिसमे उन्होंने कहा की ” की जब छोड़ोगे पांच विकार तब मिटेगा भ्रष्टाचार, जागो जागो पहचानो धरा पर आये शिव परमात्मा ”
साथ ही इस यात्रा का शुभारम्भ वर्तमान बैराड़ थाने के सब इंस्पेक्टर अरविन्द सिंह चौहान एवं ग्वालियर से आई हुई है बहन सुमन खेमरिया.रिटायर जाखनोद से इस्पेक्टर श्री नरहरी प्रसाद. बैराड़ से रमेश सिंघल मोहन गुप्ता मनोज गुप्ता शिवपुरी से शिक्षक जोश भाई डॉक्टर भानू भाई एवं समाज सेवी भाई अजय धाकड़ जी आदि ने पूजा अर्चना करके किया साथ ही इस यात्रा के दौरान जगह जगह जूस एवं फल से स्वागत किया गया! ये यात्रा दिन 12:30 शाम 4:00 बजे तक चला इस कार्यक्रम का समापन ब्रह्माकुमारी आश्रम पर पूजा अर्चना कर समापन किया गया!
महाशिवरात्री के उपलक्ष्य में बैराड़ में प्रजापिता ब्रहृमकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय उपसेवाकेंद्र पर हुआ आयोजन / Shivpuri News




