शिवपुरी। चित्रांश मातृशक्ति किटी सदस्यों द्धारा भगवान चित्रगुप्त मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य की प्रगति से प्रेरित होकर 23 सदस्यों ने सहयोग राशि 23 हजार जिलाध्यक्ष देवेन्द्र श्रीवास्तव को भेंट की।
अभा कायस्थ महासभा शिवपुरी के प्रवक्ता उमाचरण श्रीवास्तव ने बताया कि सभी ने चित्रगुप्त भगवान की पूजा अर्चना कर आरती उतारी। इसके बाद जिलाध्यक्ष देवेन्द्र श्रीवास्तव ने महिला प्रकोष्ट की जिलाध्यक्ष यामिनी भटनागर का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया इसके बाद यामिनी भटनागर ने सभी चित्रांश किटी सदस्यो का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। इसके बाद नीलम श्रीवास्तव द्धारा समाजहित में अपने कार्यो का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए बारी—बारी से सभी का परिचय कराया।
इस प्रेरणादाई पहल पर कार्यकारी अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेन्द्र भटनागर ने धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। वही वरिष्ठ समाज सेवी मार्गदर्षक जसपत श्रीवास्तव तथा रमेश श्रीवास्तव सहित जीर्णोद्धार समिति के अध्यक्ष विष्णु श्रीवास्तव ने मातृशक्ति की इस प्रथम पहल पर भूरि भूरि प्रशंसा की तथा यथावत धन संग्रह कि पुनः अपील की।
इस पावन बेला में जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमति यामिनी भटनागर, श्रीमति चन्द्रकांता श्रीवास्तव, नीलम श्रीवास्तव, उषा श्रीवास्तव, रजनी खरे, सरोज श्रीवास्तव, अर्चना श्रीवास्तव, सुधा श्रीवास्तव, कुन्ती निगम, सीमा निगम, कुमुद निगम, कीर्ति निगम, कमलेश सक्सैना, आशा श्रीवास्तव, मीना पवैया, रितु खरे, निशा श्रीवास्तव, निर्मला श्रीवास्तव , सीमा श्रीवास्तव, सुशीला निगम, पदमा श्रीवास्तव, वन्दना – विनोद श्रीवास्तव, टीना श्रीवास्तव, किशोरी श्रीवास्तव आदि उपस्थित रही। अन्य कार्यकारणी पदाधिकारियों मे राजीव श्रीवास्तव, अनिल निगम, कोषाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, सूरज सक्सेना, दुष्यंत माथुर, शैलेष भटनागर, महामंत्री विकेश श्रीवास्तव, पंडित रमेश शर्मा आदि कई नागरिको की भूमिका सराहनीय रहीं।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला प्रवक्ता उमाचरण श्रीवास्तव द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुए कर्मठ प्रेरणादायी मात्रशक्तियों को नमन किया और पुनः द्वतीय किस्त के रूप में और बढ—चढकर योगदान की अपील की।






Be First to Comment