Press "Enter" to skip to content

भीख मांगकर गुजारा करने वाली वृद्ध महिला की अपना घर आश्रम में मौत, महिला के नाम 7 बीघा जमीन, मौत के बाद आए परिजन / Shivpuri News

शिवपुरी। अपना घर आश्रम में रह रही एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। बताया जाता है कि वृद्ध महिला भीख मांगकर अपना गुजर बशर करती थी और बीते दिनों अपना घर आश्रम को जब उक्त महिला के बारे में पता चला तो वह उसे अपने आश्रम ले गए। तब से वृद्ध महिला वहीं रह रही थी लेकिन आज उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद उसके परिजन भी मौके पर आ गए। ऐसा बताया जा रहा है कि मृतक वृद्ध महिला के नाम से 7 बीघा जमीन है जिसे उसका चचेरा भाई जोत रहा है।

 

जानकारी के अनुसार खैरोना की रहने वाली वृद्ध महिला गीता के कहने को तो भाई व लड़की भी थी लेकिन उन्होंने जिंदा रहते उसकी सुध नहीं ली। जिस कारण वह बेघर हो गई और शिवपुरी शहर की सड़कों पर भीख मांगकर अपना गुजर—बशर करने लगी। वृद्ध महिला जहां कहीं भी जगह मिलती वह अपनी रात गुजार लेती इसके बाद सुबह फिर से वह मंदिरों, रास्तों से निकलने वाले लोगों से भीख मांगकर अपने पेट भरने का इंतजाम करती। किसी तरह वृद्ध महिला के दिन गुजर रहे थे। इसी बीज अपना घर आश्रम के लोगों को जब वृद्ध महिला की जानकारी लगी तो 25 फरवरी को वह उसे आश्रम ले आए। आश्रम के संयोजक गौरव जैन ने बताया कि जब वृद्ध महिला गीता को लाया गया था तब उसकी हालत खराब थी जिसका उपचार ​कराने के लिए जिला अस्पताल लेकर गए थे। यहां उपचार के बाद उसे आश्रम ले आए लेकिन आज सुबह उनकी मौत हो गई। गौरव ने बताया कि वृद्ध महिला की मौत के बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई जिसमें उनके चचेरे भाई जो कि खैरोना के रहने वाले हैं आए। यहां जब उनके भाई से अन्य परिजनों के बारे में पूछा तो उन्होंने बताने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने जब पूछताछ की तो बताया कि उनकी एक बेटी रामवती है जो जटवारा गांव में रहती है जिस पर उसका पता लेकर सूचना दी गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!