Press "Enter" to skip to content

माल भरकर खंडवा जा रहे ट्रक से 100 लीटर डीजल चोरी / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले सिंहनिवास के पास चोरों ने एक ट्रक से 100 लीटर डीजल चोरी कर लिया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

फरियादी  शुभम कुमार पुत्र जनकराज राजवोध उम्र 28 साल निवासी नरोट मेहरा थाना कानवा जिला पठानकोट पंजाव ने बताया ​कि वह व उसका

छोटा भाई रोहित कुमार अपने छः चक्का ट्रक को मोहाली माल भरकर खण्डवा जा रहा था । 26 फरवरी को शिवपुरी में फोरलाइन वायपास सिहनिवास के पास वृज होटल पर अपनी छः चक्का ट्रक क्रमांक PB13BB0179 को होटल पर खड़ा किया और डीजल का मीटर चैक किया फिर खाना बनाया और खाना बना खाकर रात करीव 11.00 बजे वही गाड़ी लगाकर गाड़ी में सो गए रात को 2.30 बजे हम दोनों ने जागकर चलने के लिए गाड़ी चोलू की तो डीजल का मीटर डाउन था डीजल की टंकी के पास जाकर देखा तो टंकी ढक्कन टूटा पास में रखा था । टंकी में से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा करीव 100 लीटर डीजल चोरी कर लिया है । मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!