Press "Enter" to skip to content

मिस कॉल करें और पौधारोपण अभियान का हिस्सा बने / Shivpuri News

शिवपुरी। पूरे प्रदेश में अंकुर अभियान के तहत वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया और वायुदूत ऐप पर वृक्षारोपण के पौधे अपलोड किए गए। इस अभियान में शिवपुरी जिला प्रथम स्थान पर है। अब 1 मार्च से 5 मार्च तक पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। इस प्रदेश व्यापी अभियान में जिले में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अपील की जा रही है। इसके अलावा सभी अधिकारियों को भी निर्देश जारी किए गए हैं।

कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने पौधारोपण अभियान को लेकर नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं, जिन्हें जिम्मेदारी सौंपी है। इस अभियान के तहत नागरिकों को वायुदूत ऐप पर पंजीयन करना है और पौधा लगाकर फोटो अपलोड करना है। इसके अलावा जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है वह भी इस अभियान में अपनी भागीदारी कर सकते हैं और 07552706666 पर मिस कॉल करके अपना पंजीयन करा सकते हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!