शिवपुरी। कोतवाली पुलिस ने एक वनरक्षक महिला की शिकायत पर उसके ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। पीड़िता वर्षा नामदेव पत्नी सुनील नामदेव निवासी जवाहर कॉलोनी शिवपुरी ने बताया कि उसका विवाह 19 को शहर के ही नमो नगर निवासी पंचायत सचिव जगदीश नामदेव के इंजी. बेटे सुनील नामदेव साथ हुआ था। विवाह के बाद कुछ दिन तक तो सब कुछ ठीक चला लेकिन बाद में वह उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए उसकी मारपीट करने लगे, जिसके चलते उसने बीते रोज पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने ससुर जगदीश, सास लक्ष्मी, पति सुनील, देवर प्रदीप के खिलाफ दहेज प्रताड़ना सहित मारपीट का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
वनरक्षक ने ससुरालियों पर दर्ज कराई दहेज प्रताड़ना / Shivpuri News




