Press "Enter" to skip to content

सब्जी मंडी पर पुलिस की रेड, नाले में कूद भागे जुआरी शराबी, एक घायल / Shivpuri News

– परेशान कमलागंज मंडी के सब्जी विक्रेताओं ने करी थी पुलिस से शिकायत

शिवपुरी। शिवपुरी शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के कमलागंज सब्जी मंडी में सब्जी की दुकान की लगाने वाले लगातार नशेड़ियों और जुआरियों के कारण परेशान हो रहे थे। मंडी में दुकान लगाकर व्यापार करने वाले व्यापारियों के साथ साथ सब्जी मंडी में महिलाओं का आना तो बेहद मुश्किल हो गया था। क्योंकि नशे की हालत में व जुआ खेलते समय इन लोगों द्वारा गाली गलौंच करना, अभद्रता करना आम बात हो गई थी। आज दोपहर सब्जी मंडी के दुकानदार इकट्ठे होकर मामले की शिकायत करने कोतवाली पहुंच गए, जहां व्यापारियों ने थाना प्रभारी सुनील खेमरिया को बताया कि जुआरी ओर शराबी आए दिन झगड़ा करते हैं, जिसके कारण सब्जी मंडी का माहौल बहुत खराब हो गया है। इनके कारण ग्राहकों ने मंडी में आना बंद कर दिया है, जिससे सब्जी विक्रेताओं की दुकानदारी चौपट हो गई है। दुकानदारों का कहना है कि ऐसे में इन लोगों से अगर कुछ कह दो तो यह लड़ने के लिए तैयार हो जाते हैं।

जिस पर टीआई सुनील खेमरिया ने सब्जी विक्रेताओं के साथ ही कुछ पुलिसकर्मियों को सब्जी मंडी भेज दिया। पुलिस जैसे ही इन नशेड़ी और जुआरियों का पकड़ने के लिए दौड़ी तो यह ताश फेंक कर सब्जी मंडी के पीछे बने नाले में कूंद गए। भागते वक्त गोलू नाम का एक युवक के पैर में चोट आ गई, जिस पर उसके अन्य साथी उसे नाले में उठा कर बाहर लेकर आए।

 

इनका कहना है –

 

-आज मंडी के सब्जी विक्रेता शिकायत लेकर आए थे, जिस पर पुलिस को वहां भेजा था, परंतु वहां कोई नहीं मिला पुलिस के पहुंचते ही वह सब लोग वहां से भाग गए। अब इन लोगों को पकड़ने के लिए किसी दिन छापामार कार्रवाई करेंगे, ताकि लोगों की परेशानी खत्म हो सके।

 

सुनील खेमरिया

टीआई, कोतवाली

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!