प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत “मेरी पॉलसी मेरे हाथ” का सफलतापूर्वक शुभारंभ हुआ / Shivpuri News

शिवपुरी। आज प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत मेरे पति मेरे हाथ कार्यक्रम का शुभारंभ इंदौर जिले की ग्राम पंचायत बूढ़ी बरलाई तहसील सांवेर में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं कमल पटेल द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम का प्रसारण जिला एवं पंचायत स्तर पर किया गया जिसमें जिला स्तर पर उप संचालक कृषि यूएस तोमर एवं सहायक संचालक उद्यान विभाग एसएस कुशवाहा तथा एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी के जिला अधिकारी सुखेंद्र सिंह चौहान,  एआईसी फसल बीमा योजना तहसील प्रतिनिधि आशीष सेन, अरविंद तोमर, कृष्ण गोपाल सिंह द्वारा उपस्थित कृषिको को फसल बीमा पॉलिसी का वितरण किया गया। कृष्ण को द्वारा अपने फसल बीमा की पॉलिसी प्राप्त करने पर उत्साह एवं प्रसन्नता व्यक्त की गई। इस योजना के अंतर्गत फसल बीमा कंपनी से प्राप्त फसल बीमा पॉलिसी का वितरण फसल बीमा कृषकों को घर घर जाकर वितरण कराया जाएगा जिसका संदेश अच्छा रहेगा अतः समस्त कृषक को बंधुओं से अनुरोध है कि आगामी मौसम खरीफ एबं रवि मैं अधिक से अधिक फसल बीमा कराएं एवं योजना का लाभ उठाया।