शिवपुरी| खनियाधाना जनपद की ग्राम पंचायत मुहारीकलां में सरपंच व सचिव ने चबूतरा निर्माण कार्य की राशि दो साल पहले ही निकाल ली। ग्रामीणों ने शिकायत की तो आनन फानन में दूसरे व्यक्ति की निजी जमीन पर चबूतरा बनाना शुरू कर दिया। शिकायत पर तहसील खनियाधाना ने 25 फरवरी को स्टे लगा दिया है, फिर भी निर्माण कराया जा रहा है। आवेदक अभय कुमार जैन निवासी ग्राम मुहारीकलां के आवेदन पर तहसीलदार खनियाधाना ने 25 फरवरी को आवेदन दिया कि उसके द्वारा खरीदी गई जमीन पर मौके पर कब्जा है। लेकिन गांव के सरपंच व सचिव द्वारा जबरन चबूतरे का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य रोकना चाहा तो लड़ने पर आमादा हो गए। तहसीलदार ने पटवारी की रिपोर्ट और आवेदन की पुष्टि के आधार पर तहसीलदार ने मुहारीकलां में सर्वे नंबर 2546/4828 पर बन रहे चबूतरे का कार्य आगामी आदेश पर स्थगित कर दिया है। आवेदक का कहना है कि स्टे के बाद भी टीआई, पटवारी कार्य रुकवाने नहीं आए। वहीं सरपंच-सचिव जबरन कार्य करा रहे हैं। बता दें कि उक्त कार्य साल 2019-20 से स्वीकृत है। निर्माण से पहले ही राशि निकाली। जिसकी लोगों ने शिकायत की है।
सरपंच—सचिव ने दो साल पहले चबूतरे बनाने पैसा निकाला, शिकायत हुई तो निजी जमीन पर स्टे के बावजूद कर रहे निर्माण / Shivpuri News




