Press "Enter" to skip to content

कोलारस में आबकारी की कार्रवाई, 9 प्रकरण बनाकर 9 को पकड़ा / Shivpuri News

शिवपुरी। कलेक्टर के निर्देशानुसार आबकारी अधिकाीर के निर्देशन में लगातार अवैध शराब बेचने व बनाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोलारस वृत्त प्रभारी तीर्थराज भारद्धाज ने बीते रोज ग्राम तिलातिली, बारई, वयंगा, चंदोरिया, रिजोदा, बदरवास आदि क्षेत्र में दबिश देकर अवैध शराब जब्त कर 9 प्रकरण बनाए गए तथा 9 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

 

इस सम्पूर्ण कार्यवाही में कुल 33 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त कर 2000 किलो गुड़ लहान मौके पर नष्ट किया गया। जिसका अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 2 लाख रुपए है

 

उक्त कार्यवाही में कोलारस वृत्त प्रभारी तीर्थराज भारद्वाज, विनीत शर्मा आबकारी उप निरीक्षक एवं आबकारी मुख्य आरक्षक, आबकारी आरक्षक एवम नगर सैनिकों का सराहनीय योगदान रहा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!