शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के चांदनी चौक में रहने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक रमेश पुत्र दुर्गाप्रसाद पुरोहित के बैंक खाते से ठग ने 15 लाख रूपए धोखधाड़ी कर निकाल लिए। रूपए निकालने की जानकारी रमेश को तब लगी जब वह बैंक में रूपए निकालने गए। मामले को लेकर बैंक मैनेजर से शिकायत की। जिस पर 7 लाख रूपए तो वापस आ गए लेकिन 8 लाख रूपए वापस नहीं मिले।
करवाने के लिए वह एसबीआई योनो एप्प चालू करवाने के लिए आनलाइन हेल्पलाइन नंबर देख रहे थे। तभी मोबाइल एक मोबाइल नंबर से उनके मोबाइल पर फोन आया। जिस पर बताया कि आपकी नेट बैंकिंग चालू होने वाली है, आपके पास ओटीपी आए तो वह हमें बता देना। जिसके बाद रमेश के मोबाइल नंबर पर ओटीपी आई तो उसने फोन करने वाले व्यक्ति को बता दी। रमेश ने बताया कि 4 फरवरी को एटीएम से रूपए निकालने गए तो रसीद में देखा कि उसमें 15 लाख रूपए कम है जिस पर मैंने स्टेट बैंक इंडिया की शाखा में गया। जहां स्टेटमेंट निकलवाया तो पता चला कि 18 जनवरी से 19 जनवरी तक कुल 15 लाख रूपए किसी अज्ञात व्यक्ति द्धारा निकाल लिए गए हैं। इसके बाद उन्होंने एसबीआई में शिकायत दर्ज कराई। बैंक प्रबंधन ने कोई कार्रवाई की। जिसके परिणाम स्वरूप उनके खाते में 7 लाख रूपए वापिस आ गए। बैंक मैनेजर का कहना है कि शेष राशि ठग द्वारा खुर्दबुर्द कर दी गई है।






Be First to Comment