Press "Enter" to skip to content

नियमित रूप से मौजूद रहे और आत्‍मरक्षा तकनीकों का प्रतिदिन अभ्‍यास करें – एसपी राजेशसिंह / Shivpuri News

महिला आत्‍मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम समापन समारोह आयोजित

शिवपुरी। शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग,  शासकीय माधवराव सिंधिया पीजी कॉलेज,  शिवपुरी द्धारा शुक्रवार को आयोजित 15 दिवसीय महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि शिवपुरी जिले के एसपी राजेश सिंह चंदेल थे। एसपी ने छात्राओं को साल भर सक्रिय रहने और नियमित आत्मरक्षा तकनीकों के अभ्यास के लिए प्रेरित किया है।  कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में कोतवाली महिला थाना प्रभारी पूनम सविता, एसआई शिक्षा तिवारी फिजीकल थाना, अनुप्रिया तंवर, आत्‍मरक्षा प्रशिक्षक कृति सक्‍सेना, प्रभारी प्राचार्य डॉ. जीपी शर्मा, आयोजन सचिव डॉ. पूनम सिंह क्रीड़ा अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पूनम सिंह एवं गजेंद्र सिंह परिहार द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में कॉलेज के छात्रों और अतिथियों के समक्ष छात्रा प्रतिभागियों ने आत्मरक्षा तकनीकों का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि शिवपुरी जिला एसपी ने कॉलेज के सभी 26 छात्रा प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया। डॉ. पवन श्रीवास्तव ने गणमान्य अतिथियों और छात्रों को धन्यवाद प्रस्ताव दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!