
शिवपुरी। काले कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे कृषकों पर गृह राज्यमंत्री भारत सरकार के पुत्र द्वारा जीप-गाड़ी से बर्वरतापूर्वक ढंग से रौंदकर आठ कृषकों की हत्या एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तरप्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा को मृतकों के परिजनों से मिलने जाने पर कानून विरूद्ध गिरफ्तार कर सीतापुर जेल में निरोध में रखने का कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध कर रही है। जिला कांग्रेस कमैटी के प्रवक्ता विजय चौकसे ने बताया कि क्षेत्र के वरिष्ठ नेता केपी सिंह कक्काजू के मार्गदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं.श्रीप्रकाश शर्मा के नेतृत्ब में कांग्रेसजनों ने कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा आन्दोलन कर रहे कृषकों को अपना पूर्ण समर्थन और सहयोग ‘काले कानूनों‘ की वापसी हेतु दिया जा रहा है तथा विगत 3 अक्टूबर को उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में कृषकों द्वारा शांतिपूर्वक प्रदर्शन के दौरान सड़क पर भारत के गृह राज्यमंत्री के पुत्र द्वारा धमकी देकर कृषकों पर तेज गति से अपनी मोटरकारों द्वारा रौंदकर हत्या कर दी गई जिससे आठ कृषक बुरी तरह जख्मी हुये तथा चार कृषक देश हित में वीरगति को प्राप्त हो गए। जबकि चार जीवन मृत्यु से संघर्ष करते हुए अस्पताल में भर्ती हैं इस घटना से आठ दिवस पूर्व गृह राज्यमंत्री द्वारा सार्वजनिक रूप से कृषकों को धमकाते हुए यह कहा गया था कि- ‘सुधर जाओ आंदोलन वापस ले लो, नहीं तो मुझे तुम्हें दो मिनट में सुधारना आता है’ विधायक और सांसद मंत्री बनने से पहले मेरा पिछला रिकॉर्ड देख लो तो तुम्हें समझ में आ जायेगा कि मैं कौन हूं अब इसी क्रम में इस भाषण से प्रेरणा लेकर इस घटना को उनके पुत्र द्वारा अंजाम दिया गया है और अपने पुलिस-बल और अधिकारों को दुरुपयोग कर लखीमपुर खीरी जाने पर रास्ते में रोककर अमर्यादित व्यवहार और कानून विरूद्ध प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में लेकर उन्हें सीतापुर की पुलिस लाइन में निरोध में रखते हुए गलत असम्मान जनक व्यवहार किया गया जिसकी जिला कांग्रेस शिवपुरी घोर निंदा करती है हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा सार्वजनिक कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए कहा गया कि- ‘‘आंदोलनकारी कृषकों को मारने और ठिकाने लगाने के लिए 1000 लट्ठ धारी स्वंयसेवक तैयार करो और कृषकों पर टूट पड़ो उन्हें जैसे को तैसा व्यवहार करते हुए सबक सिखाओ और मारो पुलिस और न्यायालय की फिक्र मत करो न कोई मुकदमा होगा ना ही कोई एफ.आई.आर लिखी जावेगी‘‘। मैं सरकार की ओर से तुम्हारे साथ इस कार्य में पूरा सहयोग करूंगा। अगर कुछ कार्यकर्ता दो-चार महीना जेल चले भी जाएंगे तो छूटकर आने पर वह बड़े नेता बनेंगे जो लोग इसमें भाग लेंगे उन्हें आगे चुनाव में नेता बनने का मौका दिया जावेगा। राज्य के मुख्यमंत्री संविधान की शपथ लेकर सार्वजनिक रूप से भड़काऊ भाषण देते हुए संविधान, कानून और अपनी मर्यादा का खुला उल्लंघन करते हुए कृषकों के खिलाफ राज्य की जनता को भड़का रहे हैं। हम शिवपुरी जिले के समस्त कांग्रेसजन इस बर्बर हत्याकांड और निरंकुश शासन द्वारा विधि विरूद्ध किये जा रहे आचरण की निंदा करते हैं।
देश के संवैधानिक प्रमुख होने के नाते भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महामहिम राष्ट्रपति जी से यह अपेक्षा करती है कि आप अपने संवैधानिक अधिकारो का प्रयोग कर हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री और भारत के गृह राज्यमंत्री को तत्काल संवैधानिक पदों से हटाकर उनके खिलाफ कानून सम्मत कार्यवाही करने की कृपा करेंगे साथ ही उत्तरप्रदेश सरकार को भी यह आदेशित करने की कृपा करें कि वह मृतक कृषकों और घायल कृषकों को उचित मुआवजा शासकीय नौकरी, निःशुल्क चिकित्सा व्यवस्था देते हुए आगे भविष्य में कृषकों और विपक्षी राजनेताओं के खिलाफ इस तरीके का निंदनीय व्यवहार न करने की हिदायत देते हुए अपने संवैधानिक अधिकारों का दुरूपयोग करना बंद करें साथ ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव और उत्तरप्रदेश की प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा को बिना वजह कानून के विपरित हिरासत में लेकर मृतक कृषकों के परिवार-जनों से मिलने जाने दिया जावे और उन्हें तत्काल सम्मान सहित हिरासत से छोड़ने की व्यवस्था करें।
आशा है महामहिम देश में कानून और संविधान के विपरित चल रहीं केन्द्र की और उत्तरप्रदेश और हरियाणा की राज्य सरकारों को अपनी संवैधानिक मर्यादाओं को उल्लंघन न करने की स्पष्ट चेतावनी देने की कृपा करेंगे।
ज्ञापन देने में कांग्रेस के अनेकों महिला एवं पुरूष पदाधिकारी एवं मार्यकर्ता मौजूद रहे। तथा ज्ञापन से पहले कांग्रेसियों ने गांधी जी की प्रतिमा के सामने धरना देकर भाजपा और संघीयों को सदबुद्घि के लिये प्रार्थना की ।






Be First to Comment