शिवपुरी। शहर में लगातार यातायात व्यवस्था को सुवस्थित करने के लिए यातायात विभाग द्धारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कहीं कार्रवाई तो कहीं समझाईश देकर लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने की समझाईश दी जा रही है। इसी क्रम में यातायात विभाग के रणवीर यादव अपनी टीम के साथ आज झांसी तिराहे पर पहुंचे। यहां सब्जी, फली व अन्य ठेले सड़क के किनारे लगे अव्यस्थित तरीके से लगे हुए थे। जिस कारण यातायात प्रभावित हो रहा था वहीं गाड़ी वाले भी अपने वाहन को वहीं सड़क किनारे पार्क कर देते थे जिससे अन्य वाहन चालकों को काफी परेशानी होती थी। ठेलों को यातायात प्रभारी द्धारा सड़क से 10 फीट अंदर खड़ा करवाया और चूना डालकर समझाईश दी कि अब से ठेले यहीं खड़े होंगे। वहीं वाहन चालकों को बताया कि वह अपने वाहन किस तरह पार्क करें जिससे यातायात व्यवस्था न बिगड़े। यातायात प्रभारी यादव का कहना था कि अभी लोगों को समझाईश दी जा रही है। अगर समझाईश के बाद नहीं मानेंगे तो आगे चालानी कार्रवाई की जाएगी।

यातायात प्रभारी की ठेले व दुकान संचालकों को समझाईश, कहा अभी नहीं सुधरे तो होगी चालानी कार्रवाई / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>





Be First to Comment