शिवपुरी। साहब…! मेरे बेटे को गांव के ही कुछ दबंग लोगों ने बहला—फुसलाकर पैत्रक जमीन अपने नाम करा ली है। अब ये लोग हमें जमीन से बेदखल करने के लिए थाने में झूठी शिकायत कर रहे हैं। इसलिए हमारी मदद कर दबंगों पर कार्रवाई की जाए।
एसपी आफिस अपनी फरियाद लेकर आई शारदा शर्मा पत्नी स्व. रामहेत शर्मा निवासी खरई भाट थाना सिरसौद तहसील ने बताया कि वह कृषि कार्य कर अपना जीवन यापन करती है। शादा ने बताया कि उसके पति की मृत्यु बहुत पहले हो गई थी उनकी पैत्रिक भूमि जो कि पुत्र के नाम हो गई थी उक्त भूमि पर कृषि कार्य कर अपना भरण पोषण करते चलते आ रहे है। कुछ दिन पहले मुझे जानकारी मिली कि मेरे पुत्र को बहला—फुसलाकर भागीरथ पुत्र लक्ष्मण यादव व इनके पुत्रों ध्रुव यादव, मलखान यादव, रामवकील यादव निवासी खरईभाट तहसील व जिला शिवपुरी द्धारा क्रय कर ली गई है लेकिन रजिस्ट्री के बाद इन्होंने कब्जा नहीं लिया है। वर्तमान में हमारा कब्जा चल रहा है। 20 पफरवरी को उक्त लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से गलत तथ्यों के आधार पर हमारी झूठी शिकायत थाने में दर्ज करवा दी। जबकि हमारा किसी तरह का कोई लड़ाई झगड़ा नहीं हुआ है। ये लोग षडयंत्र कर हमें जमीन से बेदखल करना चाह रहे हैं। उक्त लोगों ने कहा है कि जमीन खाली करो नहीं तो जान से खत्म कर देंगे। अब उक्त लोगों से जान—माल का खतरा पैदा हो गया है। इसलिए मामले में उचित कार्रवाई की जाए व उक्त लोगों के खिलापफ कड़ी कार्रवाई करें।






Be First to Comment