Press "Enter" to skip to content

प्रधानमंत्री आवास योजना : अब हर बेघर का होगा अपना घर – सीएमओ प्रियंकासिंह / Shivpuri News

शिवपुरी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बुधवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में नवनिर्मित 50 हजार आवासों में हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया गया। हितग्राहियों को हितलाभ वितरण एवं संवाद का यह वर्चुअल कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कनवेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सभी नगरीय निकायों में किया गया।

बदरवास में मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रियंकासिंह सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं हितग्राहियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और सुना गया तथा लाभांवित हितग्राहियों को किश्त वितरण के प्रमाण-पत्रों का वितरण भी किया गया।

 

सीएमओ प्रियंकासिंह ने हितग्राहियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत पात्र हितग्राही को 2 लाख 50 हजार रूपए की सहायता राशि अपना स्वयं का आवास का निर्माण करने के लिए दी जाती है। जिसमें केन्द्र सरकार द्वारा 1 लाख 50 रूपए तथा राज्य सरकार द्वारा 1 लाख रूपए शामिल होते है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का सपना होता है कि उसके निवास के लिए उसका खुद का एक पक्का आवास हो। इस सपने को मन में संजोए व्यक्तियों के आवास निर्माण किए जाने का कार्य प्रधानमंत्री आवास योजना कर रही है। गृह प्रवेश के दौरान जब हितग्राही से पूछा जाता है कि नए घर में प्रवेश करके आपको कैसा लगा है तो बिना कुछ बोले ही हितग्राही और उसके परिवार के चेहरे से उनकी खुशी का पता लगाया जा सकता है। इस दौरान सीएमओ  ने समस्त हितग्राहियों को पौधरोपण तथा पानी को संरक्षित करने की अपील भी की।

 

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देशों अनुसार आज नगर परिषद बदरवास द्धारा प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत भूमि पूजन व गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके तहत निकाय में 02 भूमि पूजन और 110 गृह प्रवेश हेतु किस्त अंतरित की गई। प्रतीकात्मक रूप नगर के हितग्राही किन्नर रेखा गुरु सुंदर तथा श्री मुकेश कलावत पुत्र भंवरलाल कलावत के नवीन निर्मित मकानों का गृह प्रवेश पूजन कराया गया तथा मुख्यमंत्री के बधाई संदेश का वितरण भी किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!