माइनिंग व पुलिस की कार्रवाई अवैध खनन में लगी एलएनटी व लोडर किया जब्‍त / Shivpuri News

करैरा।  सीहोर थाना पुलिस व माइनिंग विभाग ने अवैध खननकर्ताओं पर संयुक्‍त कार्रवाई की है। मौके पर जैसे ही टीम पहुंचे तो उत्‍खननकर्ता उन्‍हें देखकर भाग गए। कार्रवाई में माइनिंग एवं सीहोर पुलिस टीम द्वारा एक एलएनटी मशीन एवं एक लोडर जप्त किया है । पुलिस एवं माइनिंग की इस कार्यवाही से अवैध उत्खनन कर रहे रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया हैं।