पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर ने ली अधिकारियों की बैठक
शिवपुरी। पुलिस महानिरीक्षक अनिल शर्मा एवं एसपी राजेश सिंह चंदेल द्धारा पुलिस कण्ट्रोल रूम शिवपुरी में सभी एसडीओपी एवं समस्त थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों के साथ क्राईम मीटिंग ली, जिसमें जिले के समस्त एसडीओपी और थाना प्रभारी मौजूद रहे। बैठक में थाना प्रभारियों को लंबित अपराधों का निराकरण व अपराधों में तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का जल्द निराकरण किया जाए। गुम नाबालिग बालिकाओं को जल्द से जल्द बरामद किया जाए व किसी के भी गुम होने की सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करें। अवैध शराब पर लगातार कार्रवाई करें। थाने मे बंद बंदियों को समय पर कोर्ट मे पेश करें अनावश्यक हवालात में न बैठाकर रखें एवं थाने से किसी को छोडें तो उसके परिजन या 3-4 लोगों के सामने छोड़ें जिससे कस्टूडियल डेथ होने से रोकी जा सके एवं पुलिस पर आरोप लगने से बचा जा सके। महिला संबंधी मामलों में तुरंत कार्रवाई कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराएं। इसी के साथ ही अन्य बातों को लेकर भी पुलिस महानिरीक्षक ने मौजूद पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर निर्देश दिए।
बैठक के बाद पुलिस महानिरीक्षक ने बदरवास में हुई लूट का खुलासा करने पर एसपी, एएसपी, एसडीओपी कोलारस एवं अन्य पुलिस टीम को प्रशंसा पत्र दिए।






Be First to Comment