शिवपुरी। भौंती थाना में सहायक अधीक्षक डाकघर उपसंभाग ने ग्रामीण डाक सेवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। डाक सेवक ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर सुकन्या खाते से लाखों की राशि का गवन कर दिया। मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
फरियादी रविन्द्र भार्गव पुत्र स्व.रमेश भार्गव 39 साल निवासी सहायक अधीक्षक डाकघर उपसंभाग शिवपुरी के द्धारा भौती पर शिकायत दर्ज करवाई कि आरोपी रविकांत मिश्रा ग्रामीण डाक सेवा शाखा डाकपाल खोड (मनपुरा) के पद पर दिनांक 14.04.1983 से दिनांक 25.09.2019 तक कार्यरत थे कार्य के दौरान उनके द्वारा जनता से प्राप्त सुकन्या खातों की राशि जमा हेतु प्राप्त की गई थी । उक्त राशि को डाक घर के हिसाब में जमा नही की एवं धोखाधडी कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर टीडी खाते खोलकर जनता से प्राप्त राशि का दुर्पयोग किया एवं उक्त राशि को निजी उपयोग में लिया एवं पास बुक में एंट्री कर अपने हस्ताक्षर किए।
खोड़, मनपुरा के खाता धारकों की निकाली राशि
रविकांत मिश्रा ग्रामीण डाकसेवक शाखा डाकपाल खोड मनपुरा के द्वारा खाताधारकों से राशि प्राप्त कर डाकघर बैलेंस के अनुसार जमा नही की गई! खाताधारकों से धोखाधडी कर कपटपूर्वक, कूटरचित तरीके से आईडी खाते खोलकर फर्जी किताबें बनाकर फर्जी खातासंख्या दर्ज कर कुल राशि 1,64,200 (एक लाख चौसठ हजार दो सौ रुपये) निकाल लिए। डाकघऱ के हिसाब में 18,000 रुपये मात्र जमा किये शेष राशि 1,46,200 का गमन कर दुर्पयोग किया! पासबुक में इंट्री कर अपने हस्ताक्षर किए एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर रूपए निकाल लिए।
इनकी निकाली राशि
खाता धारक कु. श्यामली पुत्री प्रभाकर भार्गव नि. खोड के खाता क्र.9777491057 में पासबुक के अनुसार 37,500/- रुपए लिए गए जबकि डाकघर हिसाब में बैलेंस 9000/- रुपए जमा किए गए रविकांत मिश्रा के द्वारा रुपए 28,500/- निजी उपयोग में लिए गए, 02. खाता धारक कु. वैष्णवी पुत्री प्रभाकर भार्गव नि. खोड के खाता क्र.9777491001 में पासबुक के अनुसार 34,700/- रुपए लिए गए जबकि डाकघर हिसाब में बैलेंस 9000/- रुपये जमा किए गए रविकांत मिश्रा के द्वारा रकम रुपए 25,700/- निजी उपयोग में लिए गए, 03. रविकांत मिश्रा शाखा डाकपाल खोड (मनपुरा) द्वारा दिनांक 18.02.2013 को कु. सिद्धी पुत्री प्रभाकर भार्गव नि. खोड (मनपुरा) के नाम से खाता खोलने प्रभाकर भार्गव से रुपए 46,000/- प्राप्त किए और फर्जी टी.डी. खाता खोला यह खाता मिश्रा द्वारा एक पुरानी पासबुक में कूट रचित तरीके से खाता संख्या परिवर्तित कर खोला गया है पासबुक पर दर्ज खाता संख्या भी फर्जी है। मिश्रा द्वारा दिनांक 18.02.2013 को खाता खोला गया एवं रूपये 46,000/- की प्रविष्टी करके शाखा डाकघर की मोहर छाप लगाकर एवं फर्जी खाता क्र.95275508 देकर फर्जी पासबुक जमा कर्ता को दी! इस प्रकार मिश्रा द्वारा उक्त शासकीय राशि का दुर्विनियोजन किया गया।






Be First to Comment