Press "Enter" to skip to content

आवश्‍यक रख-रखाव के कारण कल यहां बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News

शिवपुरी। 33 के.व्ही. खरैह एवं रातौर तथा 11 के.व्ही. कमलागंज एवं हाउसिंग बोर्ड फीडर पर 24 फरवरी को आवश्यक रखरखाव कार्य कराये जाने के कारण विद्युत प्रवाह बंद रहेगा।

उक्त 33 के.व्ही. खरैह एवं रातौर फीडर के बंद रहने से आज प्रातः 10 से शाम 04 बजे तक 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र खरैह, देहरदा गणेश, पचावली एवं ऐजवारा से जुड़े समस्त क्षेत्र तथा 33 के.व्ही. रातौर फीडर के बंद रहने से 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र रातौर एवं लालगढ़ से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसी प्रकार 11 के.व्ही. कमलागंज एवं हाउसिंग बोर्ड फीडर के बंद रहने से आज प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक बैंक कॉलोनी, बाबू क्वाटर, नवग्रह मंदिर तथा ठकुरपुरा, संतुष्टि, तात्याटोपे एवं आसपास क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!