पुलिस ने पकड़ा 5 साल से फरार स्थायी वारंटी / Shivpuri News

शिवपुरी। एसपी राजेशसिंह एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्धारा वारंटियों को पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 5 साल से फरार चल रहे आरोपित राजू उर्फ राजकुमार लोधी पुत्र रामजीलाल लोधी निवासी हमीरपुरा थाना भौंती को देहात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित को गिरफ्तार करने में प्रधान आरक्षक विनयसिंह, बीरबलसिंह, आरक्षक दिलशाद खान, मनोज कुमार की सराहनीय भूमिका रही।