Press "Enter" to skip to content

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की द्धि‍तीय छमाही बैठक का आयोजन  / Shivpuri News

शिवपुरी। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति शिवपुरी की वर्ष 2021-22 की द्धि‍तीय अर्द्धवार्षिक बैठक का आयोजन राजीव लोचन शुक्ल अध्यक्ष नराकास व उपमहानिरीक्षक दूरसंचार वाहिनी भातिसी पुलिस बल की अध्यक्षता में आज दूरसंचार वाहिनी भातिसी पुलिस बल में किया गया।

 

डीआईजी राजीव लोचन शुक्ल अध्यक्ष नराकास शिवपुरी ने सभी कार्यालय अध्यक्षों प्रतिनिधियों का गर्म जोशी से स्वागत किया गया एवं बैठक के प्रारम्भ में अध्यक्ष द्धारा केन्द्रीय विद्यालय शिवपुरी को राजभाषा वार्षिक शील्ड प्रदान की गई। बैठक के दौरान नराकास सचिव तकदीर सिंह द्वारा शिवपुरी जिले में स्थित सभी केन्द्रीय कार्यालयों/ बैंको/ उपक्रमों में राजभाषा हिंदी की स्थिति की समीक्षा की।

उक्त बैठक में नगर में स्थित केंद्रीय सरकार के कार्यालय/उपक्रम/बैंकों के 33 अध्यक्षों/प्रतिनिधियों ने भाग लिया बैठक में हिंदी प्रशिक्षण, ऑनलाईन तिमाही प्रगति रिपोर्ट, राजभाषा अधिनियम 1963 की धारा 3(3) का अनुपालन, हिंदी संबधी प्रोत्साहन योजनओं, हिंदी में पत्राचार और कम्प्यूटर पर हिंदी में कार्य करने व राजभाषा वार्षिक कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।

 

बैठक के दौरान नराकास शिवपुरी द्वारा प्रकाशित ’’सर्वत्र हिन्दी’’ पत्रिका को और व्यापक बनाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही उक्त पत्रिका हेतु अधिक से अधिक लेख, कविता एवं वृतांत आदि को प्रकाशन हेतु सदस्य कार्यालयों के बीच सहमति बनी।

 

विभिन्न कार्यालयों में राजभाषा हिंदी संबंधी दिशा-निर्देशों की जानकारी देने के लिए हिंदी कार्याशाला चलाने का अध्यक्ष महोदय द्वारा आह्वान किया गया।

 

अंत में बैठक मे उपस्थित सभी कार्यालय अध्यक्षों ने राजभाषा के क्षेत्र में एकजुट होकर कार्य  करने हेतु संकल्प लिया एवं अध्यक्ष महोदय ने नराकास गतिविधियों में प्रत्येक कार्यालय से सहयोग करने और कार्यालयों में संघ की राजभाषा नीति का सफल क्रियान्वयन की अपील की गयी एवं हिन्दी भाषा का प्रचार-प्रसार कार्यालयों में करने का आहवान किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!