शिवपुरी। रेलवे विभाग ने यात्रियों की मांग व सुविधा को ध्यान में रखते हुए ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी ट्रेन में एसी कोच लगा दिया है। सेवानिवृत्त सहायक संचालक मत्स्य महेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि पत्नी लक्ष्मी दुबे इंटरसिटी से भाेपाल गईं हैं। उनसे फोन पर बातचीत से पता चला कि वह एसी चेयर कार में सफर कर रहीं हैं। यह सुनकर खुशी हुई कि रेलवे ने भोपाल इंटरसिटी में एसी कोच बढ़ा दिया है, जिसका टिकिट भी 630 रु. है। दुबे ने बताया कि दो साल पहले डीआरएम को ज्ञापन देकर भोपाल इंटरसिटी में एसी चेयर कार का एक कोच बढ़ाने की मांग की थी।
ज्ञापन के दो साल बाद भोपाल इंटरसिटी में एसी कोच लगा / Shivpuri News




