Press "Enter" to skip to content

कन्या भ्रूण हत्या का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले चार आरोपितों को किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के प्रसिद्ध सिद्धी विनायक हॉस्पिटल में भ्रूण हत्या की डीलिंग करने वाले चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अन्य और आरोपितों को गिरफ्तार किया जा सकता है। यहां बता दें कि 7 सितंबर को डॉ.पवन जैन सीएमएचओ ने थाना आकर एक आवेदन दिया था जिसमें उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल पर सिद्धी विनायक हॉस्पिटल शिवपुरी का भ्रूण हत्या एवं लिंग परीक्षण के संबंध में बातचीत का एक वीडियो आया है जो विडियो वायरल हो रहा है, जिसकी जांच के लिए पी.सी.पी.एन.डी.टी. एडवाइज एक्ट के समकक्ष प्राधिक्रत अधिकारी से कराने हेतु निवेदन किया, जिस पर से जांच समिति गठित कर जांच कराई गई ।

उक्त आवेदन के आधार पर थाना कोतवाली मे अपराध क्रं. 506/2021 धारा 420 भादवि. एवं धारा 18(10), 22, 23 पी.सी.पी.एन.डी.टी. का कायम कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना के दौरान कथनों एवं साक्षों के आधार पर उक्त प्रकरण मे धारा 419,468,120बी एवं धारा 24 आयुर्विज्ञान एक्ट का इजाफा किया गया।

प्रकरण को गंभीरता से लेते हुये एसपी राजेश सिंह चंदेल द्वारा आरोपीगणों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिये जिस पर से एएसपी प्रवीण कुमार भूरिया, एसडीओपी अजय भार्गव के मार्गदर्शन मे एक टीम बनाकर प्रकरण की विवेचना प्रारंभ की गई।

 

उक्त प्रकरण मे 17 सितंबर को एक आरोपिया की गिरफ्तारी की जा चुकी है, प्रकरण के आरोपी डॉक्टर पति पत्नी मौका देखकर फरार हो गये जिनकी गिरफ्तारी के लिए एसपी द्वारा 2-2 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। दौराने विवेचना गवाहों एवं साक्ष्यों के आधार पर वायरल वीडियों की जांच की गई जिसमे पता चला कि उक्त विडियो दिल्ली के दो पत्रकारों एवं दो अन्य साथियों द्वारा बनाकर हॉस्पिटल संचालक को ब्लैकमेल कर पैसों की मांग की गई है, जब हॉस्पिटल संचालक द्वारा पैसे नहीं दिये गये तो उक्त विडियो को वायरल किया गया । जिसपर से उक्त प्रकरण मे चार आरोपियों के विरुद्ध धारा 389 भादवि. का इजाफा किया गया। उक्त प्रकरण मे दो आरोपियों को नोयडा से गिरफ्तार कर 5 दिन का पुलिस रिमाण्ड लाया गया एवं दोनों आरोपियों के कथनों के आधार पर स्टिंग ऑपरेशन करने बाले दोनो अन्य आरोपियों को 3 अक्टूबर को गिरफ्तार कर पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया था, जिनसे पूछताछ के दौरान स्टिंग ऑपरेशन मे अन्य दो पत्रकारों के शामिल होने का पता चला है जिनकी गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जावेगी। प्रकरण मे अभी विवेचना जारी है।

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरी. सुनील खेमरिया, पूर्व थाना प्रभारी कोतवाली निरी. बादाम सिंह यादव, उनि दीपक पालिया, उनि. रामचंद्र शर्मा, सायवर सेल प्रभारी उनि. दीपक शर्मा, सउनि आविद खान, आर. सलमान एवं कोतवाली टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!