शिवपुरी। मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में बनस्थली पेट्रोल पंप के मैनेजर नरेंद्र कुमार बंसल पहुंचे। एक आवेदन के माध्यम से अधिकारियों को नरेंद्र बंसल ने बताया कि उन्होंने 2017 में मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के लिए 25 गाड़ियों के लिए डीजल दिया था जिसका भुगतान आज दिनांक तक नहीं हुआ है। मैनेजर नरेंद्र ने बताया कि उन्हें ₹125000 भुगतान लेना है लेकिन भुगतान आज दिनांक तक नहीं हुआ है मैं कार्यालय के लगातार चक्कर काट रहा हूं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। नरेंद्र ने बताया कोई हल नहीं निकल रहा है। मैनेजर नरेंद्र ने बताया कि अन्य ट्रेवल्स वालों का भी लगभग 900000 से ऊपर का भुगतान शेष है वह भी अभी तक नहीं किया गया है । मामले को लेकर जल्द भुगतान कराए जाने की मांग की गई।
जनसुनवाई में पहुंचे वनस्थली पेट्रोल पंप के मैनेजर, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भेजी गई बसों व डीजल का भुगतान मांगा / Shivpuri News




