शिवपुरी। लुकवासा चौकी अंतर्गत एक मजदूर ने मजदूरी के रूपए न मिलने पर हमला बोल दिया। घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। हरविलास पुत्र बिरखा जाटव 40 वर्ष निवासी ग्राम साखनौर ने बताया कि बीते रोज वह बाइक से काम करने ग्राम खैराई जा रहा था उसे सोनू जाटव के मजदूरी के 200 रूपए देना थे। जब वह सोने जाटव के घर के आगे से निकला तो उसने गाली—गलौंज करना शुरू कर दिया गाली देने से मना किया तो ईंट उठाकर हमला कर दिया जिससे चोट लगकर खून निकल आया। घटना के बाद हरविलास लुकवासा चौकी आया और मामले में केस दर्ज करवाया।






Be First to Comment