Press "Enter" to skip to content

 अंतिम यात्रा में गए रिटा. पुलिस कर्मी की मुक्तिधाम परिसर में निधन / Shivpuri News

सिरसौद-:  करैरा के आदर्श ग्राम सिरसौद में शुक्रवार और शनिवार की रात 80 वर्षीय केशव प्रसाद भरद्वाज का निधनं हो गया था जिनकी अंतिम यात्रा शुक्रवार दोपहर 11 बजे मुक्तिधाम में पुहंची। अंतिम यात्रा में शामिल हुए रिर्टा. पुलिसकर्मी जगदीश प्रसाद पंडा मुक्तिधाम में एकत्रित लोगों के बीच खड़े होकर शराब और जुआ को लेकर घर की बर्बादी की बात कह रहे थे और इसी बात के उदाहरण पर उन्हेंने महाभारत के संवाद चीरहरण कौरवों और पांडवों की कथा सुनाने लगे। कथा सुनाते समय अचानक उन्हें चक्कर आया और बेहोश हो गए। मुक्तिधाम में मौजूद लोगों ने उनकी  हाथ पैरों की हथेलियों को रगड़ा और मुक्तिधाम से ही उन्हें तत्काल  वहान  से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसोद ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । जब निधन की खबर मुक्तिधाम में मौजूद लोगों और गांव में फैली तो वह आश्चर्य में पड़ गए कि  अंतिम  यात्रा में शामिल हुए रिर्टा पुलिसकर्मी की मुक्तिधाम में मौत हो गई है मुक्तिधाम में प्रत्यक्ष  लोगों का कहना कि ऐसा घटनाक्रम हमने पहली बार देखा है ! कि ईश्वर का नाम जपते जपते जपते कोई स्वर्ग को चला गया । वही जगदीश प्रसाद पंडा का जन्म 1947 में हुआ था और पुलिस से सेवानिवृत्त होकर घर के कामों में हाथ बंटाते थे  करीब 75 बर्ष की आयु होने के बाद उनका निधनं हुआ । उन्होंने गांव में प्रभात फेरी की शुरुआत की और  आज भी वह गांव में प्रभात फेरी संचलन है ! वहीं जगदीश प्रसाद पंडा की अंतिम यात्रा रविवार निज निवास से  सुबह 10 बजे  मुक्तिधाम को प्रस्थान होगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!