शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत सिद्धी विनायक हॉस्पिटल के पास अमृतविहार कॉलोनी में रहने वाली 23 वर्षीय सोनिया ने अपनी पति अजय भोला के खिलाफ केस दर्ज करवाया हैं। सोनिया ने बताया कि पति से विवाद के चलते वह अलग रह रही है। 20 फरवरी को सुबह के समय उसका पति घर पर आया और शराब के लिए रूपए मांगने लगा। जब रूपए देने से इंकार कर दिया तो गाली—गलौंज कर मेरी मारपीट कर दी। मेरे शोर मचाने पर मकान मालिक अजय रावत आ गया और बीच—बचाव किया। इसके बाद आरोपित मेरे बच्चे को पास छोड़कर चला गया। जब मैं बच्चे को छोड़ने उसके घर कमलागंज गई तो अजय ने वहां भी मेरे साथ मारपीट की। इतना ही नहीं जब मैं वहां से वापस आने लगी तो जल मंदिर के पास अजय मेरे पीछे आ गया और वहां भी मारपीट कर दी और मेरा मोबाइल फोड़ दिया। घटना के बाद महिला थाने पहुंचे और केस दर्ज करवाया।

अलग रह रही पत्नी सोनिया की पति अजय भोला ने की मारपीट, एफआईआर दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News





Be First to Comment