खेत से चोरी कर रहे थे विद्युत मोटर, मालिक को आता देख छोड़कर भागे / Shivpuri News

शिवपुरी। खोड़ चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम नावली में रहने वाले शिवकुमार पुत्र रघुवर लोधी ने बताया कि उसके कुआ पर दो फेस की विद्युत मोटर रखी है। बीते रोज रात के समय वह घर से सरपंच के यहां आया था। यहां मेरे जीजा ग्याप्रसाद का फोन आया और बताया कि जल्दी खेत पर आ जाओ कुछ लोग कुएं से मोटर निकाल रहे हैं। जानकारी मिलते ही मैं भतीजे साहित के साथ खेत पर पहुंचा यहां देखा तो गांव के अखिलेश पाल व सुख्खा उर्फ सुखदेव पाल कुएं से मोटर निकालकर ले जा रहे थे जैसे ही पकड़ने का प्रयास किया तो वह मोटर पास ही खेत में फेंककर भाग गए। घटना के बाद हम थाने पहुंचे और मामले में केस दर्ज करवाया।