एल एल एल स्वरोजगार और पीएम निधि योजना का 100% टारगेट करने पर मिला सम्मान
शिवपुरी। अपने चिर परिचित अंदाज व कार्यशैली को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहने वाली बदरवास सीएमओ प्रियंका सिंह को आज कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया। यह बता दें कि सीएमओ प्रियंका सिंह एन एल यू एल स्वरोजगार और पीएम सुविधा निधि योजना के तहत दिए गए टारगेट को शत प्रतिशत हासिल कर लिया है। टारगेट पूरा करने पर जिले के कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने सीएमओ प्रियंका सिंह के कार्य की तारीफ की तथा उनको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एसपी राजेश सिंह चंदेल सहित तमाम विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
इससे पहले प्रियंका सिंह कोलारस कि सीएमओ रह चुकी है इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए अनेक कार्य किए एवं शासन की लाभकारी योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित कराया इनके कार्यप्रणाली की हमेशा ही तारीफ होती रही है इससे पहले भी सीएमओ प्रियंका सिंह कई बार उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित हो चुकी हैं। इसी का नतीजा है कि आज कलेक्टर द्वारा उनको सम्मानित किया गया।




