महिला बेच रही थी शराब, पुलिस ने पकड़ा / Shivpuri News

शिवपुरी। मायापुर थाना क्षेत्र के तहत पुरैनी तिराहे पर एक महिला को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

 

इलाके भ्रमण के दौरान सउनि अजय पटेल को सूचना मिली कि एक महिला परैनी तिराहे पर कट्टी में भरकर अवैध कच्ची शराब बेच रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए सउनि अजय पटेल मौके पर पहुंचे यहां महिला पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगी। लेकिन उसे पकड़ लिया गया। पुलिस को महिला ने अपना नाम रजनी पत्नी सुदीप कबूतरा 26 वर्ष निवासी मायापुर कंजर डेरा का रहने वाला बताया। जब कट्टी को चैक किया तो उसमें 5 लीटर कच्ची शराब थी। पुलिस ने शराब जब्त कर मामले में महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।