दुकानदार ने आने से किया माना तो कर दी मारपीट, बाइक भी फोड़ी / Shivpuri News

शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के तहत आने वाले कमलागंज इलाके में स्टील की दुकान चलाने वाले एक युवक की दो लोगों ने मारपीट कर उसकी बाइक फोड़ दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

 

फरियादी सद्दाम खान पुत्र हमीद खांन 22 साल नि. कुम्हार मोहल्ला वावू क्वाटर रोड कमलागंज शिवपुरी बताया कि उसकी कमलागंज मे स्टील की दुकान है। बीते रोज उसकी दुकान पर अरवाज खान व उसका दोस्त आमीर खान आए। यहां अरवाज ने आवाज देकर मुझे बुलाया। जब मैंने जाने से मना कर दिया तो अरबाज के दोस्त आमीर गाली—गलौंज करने लगा। जब गाली देने से मना किया तो मेरी मारपीट कर दी और खंडा उठाकर मेरी बाइक में मार दिया जिससे बाइक की टंकी पिचक गई। घटना के बाद सद्दाम थाने आया और मामले में केस दर्ज करवाया।