Press "Enter" to skip to content

दो बाइकों की आमने—सामने भिडंत, तीन घायल / Shivpuri News

खनियांधाना। खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत बीते शनिवार की रात नगर पालिका चौराहे पर दो बाइकों की आमने—सामने जबरदस्त भिडंत हो गई। घटना में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

 

जानकारी के अनुसार मोहित पुत्र राकेश परिहार 16 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 3 निवासी खनियांधाना शनिवार की रात 9 बजे अपनी बाइक से खनियांधाना बस स्टैंड से घर जा रहा था जब वह नगर पालिका चौराहे के पास आया तो सामने से आ रहे बाइक चाले ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए टककर मार दी।

 

वहीं दूसरे बाइक चालक महेंद्र पुत्र बाघराज 26 वर्ष निवासी बुकर्रा थाना खनियांधाना ने बताया कि वह व दीपक कुशवाह शनिवार की रात 9 बजे बाइक से मायापुर से खनियांधाना आ रहे थे तभी नगर पालिका चौराहे के पास खनियांधाना तरपफ से आ रही बाइक चालक मोहित ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए टक्कर मार दी। टक्कर लगने से हम जमीन पर गिर गए और चोटिल हो गए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!