Press "Enter" to skip to content

कुलपति प्रोफेसर राव ने किया कृषि विज्ञान केंद्र शिवपुरी का भ्रमण / Shivpuri News

शिवपुरी। राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर के कुलपति प्रो.एस.के.राव, निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ.वाय.पी.सिंह एवं सह निदेशक अनुसंधान एवं प्रक्षेत्र डॉ.आई. एस. नरूका द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र शिवपुरी पर भ्रमण किया गया।

कृषि विज्ञान केन्द्र की विभिन्न प्रदर्शन एवं परीक्षण इकाईयों- शेडनेट हाउस में स्ट्राबेरी परीक्षण, औषधीय एवं मसाला फसल चन्द्रसूर, धनिया, प्रजनक बीज उत्पादन कार्यक्रम चना प्रजाति आर.व्ही.जी. 202, सरसों उत्पादन प्रजाति गिरराज जल संरक्षण संरचनाऐं. वर्षभर एक ही खेत में हराचारा उत्पादन इकाई, अमरूद पौध उत्पादन संतती, फसल संग्रहालय, वर्मीकम्पोस्ट उत्पादन, समन्वित कृषि प्रणाली इकाई इत्यादि का अवलोकन करते हुए केन्द्र पर चल रही गतिविधियों की जानकारी ली एवं आवश्यक सुधार हेतु उचित परामर्श भी दिये।

केन्द्र के प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ.एस.पी.सिंह द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं आभार प्रकट किया गया तथा कुलपति द्वारा केन्द्र के लिए आवश्यक बताये गये सुझावों पर अमल कराये जाने का आश्वत किया गया।

वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.एम.के.भार्गव द्वारा जिले के परिपेक्ष्य में फसल विविधिता की प्रगति एवं संभावनाओं पर पॉवर पोइंट प्रजेनेटेंशन के माध्यम से जिले का परिदृश्य बतलाया गया। डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह, वैज्ञानिक द्वारा प्रजनक बीज उत्पादन के कार्यक्रम में जानकारी दी गई तथा डॉ. शैलेन्द्र सिंह कुशवाह वरिष्ठ वैज्ञानिक द्वारा वर्मीकम्पोस्ट उत्पादन एवं लक्ष्य के बारे में बतलाया गया वैज्ञानिक डॉ.जे.सी.गुप्ता द्वारा शेडनेट हाउस में लिए जाने वाले उत्पादन कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई।

इस अवसर पर डॉ. ए.एल. बसेडिया द्वारा मूल्य संवर्धन के बारे में जिले की स्थिति से अवगत कराया गया। इस अवसर पर केन्द्र के समस्त स्टाफ डॉ.एन.के.कुशवाहा तकनीकी अधिकारी,  विजय प्रताप सिंह शोध सहायक, सतेन्द्र गुप्ता, कु.आरती बंसल एवं नीतू वर्मा भी उपस्थित रही।

 

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!