Press "Enter" to skip to content

बोलेरो ने उड़ाया नाबालिक स्कूटी सवार को / Shivpuri News

शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के तहत आने वाली मोहनी सागर कॉलोनी रोड पर एक तेज रफ्तार बोलेरो ने स्कूटी सवार नाबालिक में टक्कर मार दी। घटना में स्कूटी सवार नाबालिग घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं स्कूटी भी पूरी तरह चकनाचूर हो गई। घटना के बाद वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार देव पुत्र अनुराग जैन 14 वर्ष निवासी नरेंद्र नगर स्कूटी पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था। जब वह मोहनी सागर कॉलोनी के पास पहुंचा तो एक तेज रफ्तार बोलेरो के चालक ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही स्कूटी सवार नाबालिग जमीन पर गिरकर चोटिल हो गया वहीं स्कूटी चकनाचूर हो गई। घटना के बाद वाहन चालक वाहन को लेकर भाग गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!