शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के तहत आने वाली करोंदी कॉलोनी में चोरों ने एक सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय मकान मालिक परिवार सहित शादी में शामिल होने गए थे। सुबह पड़ौसी ने घटना की सूचना दी। चोर यहां से सोना—चांदी के जेवर, नकदी व कपड़े चुराकर ले गए।
फरियादी लक्ष्मी गौड पत्नि स्व. पूरनलाल गौड 50 साल निवासी छात्रावास के पास करोदी कालोनी शिवपुरी ने बताया कि 18 पफरवरी को शाम 5 बजे घर का ताला लगाकर अपनी भतीजी मेघा गौड की शादी में नरेंद्र नगर बूल हाउस के पीछे छत्री रोड शिवपुरी मे पूरे परिवार के साथ गई हुईं थी।
आज सुबह पडोसी महेश सिकरवार का पफोन आया और बताया कि तुम्हारे घर का दरवाजा खुला पड़ा है। सूचना पर मेरा बड़ा बेटा सोनू अपने घर पहुंचा तो देखा कि बाहर के कमरे का ताला टूटा हुआ था एवं अंदर के कमरे का ताला भी टूटा हुआ था। कमरे में रखे दीवान व अटैची में रखा बहू व मेरा जेवर, 15 हजार रूपए नकदी सहित कपड़े चोरी हो गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment