Press "Enter" to skip to content

वर्तमान में बौद्धिक शीत युद्ध चल रहा है : मधुकर सांवले / Shivpuri News

–  प्रदेश के पदाधिकारियों ने बताई आंदोलन की रूपरेखा

शिवपुरी। वर्तमान परिदृश्य में बौद्धिक शीत युद्ध चल रहा है। विश्व पटल पर भारतीय मजदूर संघ को जिस तरह कटघरे में खड़ा किया जा रहा है। बीएमएस के कार्यकर्ताओं पर बीएमएस का टैग लगा है। सभी की समस्याएं दिनोदिन बढ़ रही है उन समस्याओं को मंत्री व प्रमुख सचिव तक पहुचाई। किसी का समाधान हुआ किसी का नही। निवेदन, आग्रह से परिणाम नही मिल रहा है, इसलिए आंदोलन करना चाहिए। उक्त बात  भारतीय मजदूर संघ के प्रांतीय महामंत्री मधुकर सांवले ने सर्किट हाउस पर भारतीय मजदूर संघ के अनुषांगिक संगठनो  की बैठक में कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता मप्र राज्य कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष विश्वजीत  सिंह सिसोदिया ने की। जबकि विशिष्ट अतिथि बतौर राज्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री हेमन्त श्रीवास्तव, कर्मचारी संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष अनिल एडमिन , बीएमएस के सम्भागीय प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह गुर्जर , कर्मचारी संघ प्रांतीय उपाध्यक्ष साधना गुप्ता , बीएमएस विभाग प्रमुख अजमेर सिंह यादव, अध्यक्ष केएस माथुर , राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दिलीप शर्मा, बीएमएस सचिव पीसी गुप्ता मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन रामहेत शर्मा ने किया । आभार व्यक्त केएस माथुर ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ आमंत्रित अतिथियों ने भगवान विश्वकर्मा व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। सभी अतिथियों का शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। तत्‍पश्चात दिलीप शर्मा ने संघ का गीत गाया और बीएमएस के विभाग प्रमुख अजमेर सिंह यादव ने बैठक का उद्देश्य व प्रस्तावना दी। कार्यक्रम को विश्वजीत सिंह सिसोदिया, हेमन्त श्रीवास्तव, कुलदीप गुर्जर ने भी संबोधित किया।

22 को जिला स्तर पर सौपेंगे ज्ञापन

मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री हेमन्त श्रीवास्तव ने कहा कि कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर 22 फरवरी को प्रदेशभर में कलेक्टर महोदय को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौपा जाएगा। वहीं 7 मार्च को भोपाल में जंगी प्रदर्शन किया जाएगा। क्योंकि बन्द मुठ्ठी से ताकत मिलती है, उसका प्रहार भी तेज होता है। हमें मजबूती से प्रदर्शन में भागीदारी करनी चाहिए। वही हमें संघ की सदस्यता बढ़ाने पर भी जोर देना चाहिए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!