Press "Enter" to skip to content

रोड क्रॉस कर रहे ढावा संचालक के 10 वर्षीय पुत्र में वाहन ने मारी टक्कर, मौत / Shivpuri News

शिवपुरी। अमोला थाना क्षेत्र के तहत आने वाले सलैया ढावे के पास एक तेज रफ्तार कार ने रोड क्रॉस कर रहे ढावा संचालक के 10 वर्षीय पुत्र में टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

फरियादी क्षेत्रपाल सिंह पुत्र पीतम सिंह लोहार 40 साल निवासी सलैया ने बताया कि वह विनोद ढाबा के सामने सलैया पर अपना ढाबा करता हूं मेरा लड़का मोनू लोहार 10 वर्ष ढाबा पर रहता था शुक्रवार को मेरा लड़का हाईवे रोड ढाबा के सामने सलैया पर रोड क्रास कर रहा था तभी करैरा तरफ से एक मारुती गाडी चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए मोनू में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मोनू के सिर, कमर में व जगह,जगह शरीर मे चोटे आई है और खून निकल आया! घायल बच्चे को दिखाने सिरसौद अस्पताल लेकर आया लेकिन अधिक चोट लग जाने की वजह से उसकी मौत हो गई। वही घटना के बाद मारूति चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!