Press "Enter" to skip to content

रफ्तार का कहर : दो बाइकों की भिडत, चार घायल / Kolaras News

कोलारस। कोलारस थाना अंतर्गत वायपास क्रॉसिंग पर एक तेज रफ्तार बाइक ने सामने से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में बाइक पर सवार चार लोग चोटिल हो गए। वहीं घटना कारित करने के बाद बाइक चालक वाहन सहित भाग गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

फरियादी नवल सिह पुत्र कल्याण आदिवासी 27 साल निवासी हाथी पटपुरा कालोनी मगरोनी थाना नरवर ने बताया कि वह मगरोनी से बरखेडी लुकवासा तरफ जा रहा था तभी कोलारस वायपास केपीएस स्कूल के पास क्रसिग रोड फौर लाईन पर समय करीब 4.30 बजे पहुंचा तो उसी समय एक बाइक चालक कोलारस तरफ से तेजी व लापरवाही से चलाकर लाया और मेरी बाइक में सामने से टक्कर मार दी! टक्कर लगते ही मैं व मेरी पत्नी सविता व ससुर कोमल आदिवासी व बच्ची नंदनी बाइक सहित रोड पर गिर पडे और चोटिल हो गए! वहीं टक्कर मारने वाला बाइक चालक मौके से भाग गया। नवल ने बताया कि घटना के बाद पास ही ढाबा चलाने वाला सोनू खटीक आया और बताया कि टक्कर मारने वाले बाइक चालक का नाम विक्रम चिडार है जो टीला का रहने वाला है। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!