Press "Enter" to skip to content

सूने घर का ताला तोड़कर 60 हजार कैश और सोने-चांदी के आभूषण चोरी / Shivpuri News

करैरा | शादी समारोह में शामिल‎ होने के लिए पूरा परिवार उज्जैन‎ चला गया, इधर चोरों ने सूने घर के‎ ताले तोड़कर 60 हजार रुपए कैश‎ सहित सोने-चांदी के आभूषण आदि‎ चुरा लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर‎ छानबीन शुरू कर दी है। देवेंद्र‎ भंडारी (64) पुत्र दयाचंद भंडारी‎ निवासी बड़ा बाजार जैन मंदिर के‎ पास ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह‎ परिवार सहित शादी समारोह में‎ शामिल होने 14 फरवरी की शाम‎ 6.30 बजे उज्जैन गए थे। उज्जैन से‎ 17 फरवरी को लौटे तो घर के तीनों‎ कमरों के ताले टूटे मिले और घर‎ का समान बिखरा पड़ा मिला। जब‎ घर में देखा तो 60 हजार रुपए‎ नगदी सहित 20 ग्राम सोने की दो‎ अंगूठी, 3 जोड़ी नाक-कान के‎ आभूषण, 2 जोड़ी चांदी की पायल,‎ 200 ग्राम चांदी बदमाश चुराकर ले‎ गए। देवेंद्र का कहना है कि मां का‎ बक्सा पांच साल से नहीं खोला था,‎ उसमें भी मा समान नगदी, जेवर‎ चुराकर ले गए हैं।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!