,

पोहरी में सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत, गांव के बाहर घायल हालत में मिली थी बाइक / Shivpuri News

शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक गांव के बाहर घायल अवस्था में मिला था, जबकि उसकी बाइक पास में पड़ी हुई थी। परिजन उसे तत्काल शिवपुरी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान विक्रम जाटव (28) पुत्र भदई जाटव निवासी शिवपुरी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, विक्रम शनिवार को अपने गांव नानौरा पहुंचा था। देर रात वह गांव के बाहर घायल अवस्था में मिला। उसके पास ही उसकी बाइक पड़ी हुई थी। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए शिवपुरी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। रविवार दोपहर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।