कार की टक्‍कर से बाइक सवार पति-पत्‍नी व बच्‍ची घायल / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत बस स्‍टैंड रोड पर एक तेज  रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक पर सवार पति—पत्नी व बच्ची घायल हो गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

फरियादी दीपक परिहार पुत्र विजय सिहं परिहार उम्र 25 साल निवासी झांसी तिराहा कृष्णपुरम काँलोनी ने बताया कि बीते रो वह अपनी बाइक पर अपनी पत्नि सरस्वती व बच्ची आरोही परिहार 3 साल को बैठालकर ससुराल कैमई से शिवपुरी के लिए आ रहा था। दोपहर 12.30 बजे बस स्टेण्ड के पास रोड पर पहुंचा तो एक कार क्रं. MP07CK2922 का चालक अपने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाकर लाया और बाइक में टक्कर मार दी। टक्‍कर लगते ही हम जमीन पर गिर गए और चोटिल हो गए। घटना की शिकायत थाने में की जहां पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है ।