,

ना OTP आया, ना मैसेज और ना ही कोई कॉल; फिर भी खाते से उड़ गए 40 हजार रुपये, मोबाइल हैक कर साइबर ठगी की आशंका, SP से लगाई गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है, जहां पीड़ित के UCO बैंक खाते से 40 हजार रुपये निकल गए। हैरानी की बात यह है कि पीड़ित का दावा है कि उसके मोबाइल पर न तो कोई OTP आया, न बैंक का मैसेज मिला और न ही किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। इसके बावजूद खाते से रकम गायब हो गई।

पीड़ित ने मोबाइल हैक कर साइबर ठगी किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस अधीक्षक एवं साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई है। 23 नवंबर 2026 को खाते से 40 हजार रुपये का अनधिकृत लेनदेन हुआ।

पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर रकम प्राप्त करने वाले खाते को फ्रीज कराने और 40 हजार रुपये वापस दिलाने की मांग की है। साथ ही अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।