शिवपुरी। नरवर तहसील के ग्राम रोनिजा की कृषि भूमि की रजिस्ट्री को लेकर चल रहा विवाद अब गरमा गया है। 6 बिस्वा जमीन के स्थान पर कथित तौर पर 10 बीघा की रजिस्ट्री कराने के आरोपों के बीच आज रजिस्ट्रार ऑफिस के सामने विवाद और झगड़े की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान आकाश रावत अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गया।
गौरतलब है कि पांच शिकायतकर्ताओं ने कलेक्टर को आवेदन देकर आरोप लगाया था कि सर्वे नंबर 461 की 6 बिस्वा जमीन बेचने के बावजूद कथित रूप से 10 बीघा की रजिस्ट्री करा ली गई। शिकायतकर्ताओं ने रजिस्ट्री के नामांतरण पर रोक लगाने और धोखाधड़ी की जांच कराने की मांग की थी।
अब रजिस्ट्रार कार्यालय के सामने हुए ताजा विवाद ने इस जमीन मामले को और गरमा दिया है।
जमीन रजिस्ट्री विवाद में रजिस्ट्रार ऑफिस के सामने हंगामा: झगड़े के बाद स्कॉर्पियो छोड़कर भागा आकाश रावत, 6 बिस्वा की जगह 10 बीघा रजिस्ट्री का है आरोप / Shivpuri News




